National
हजारीबाग में मंदिर निर्माण को लेकर 2 गांवों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 15 से अधिक घायल
संवाद सूत्र, बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बुढ़वा महादेव मंदिर के निर्माण को लेकर दो गांवों के बीच चल रहा विवाद रविवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।
लेखक Digital Desk165K पढ़े गए

संवाद सूत्र, बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बुढ़वा महादेव मंदिर के निर्माण को लेकर दो गांवों के बीच चल रहा विवाद रविवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।
मंदिर निर्माण के विवाद को लेकर कांडतरी और गुरुचट्टी गांव के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई।
इस घटना में 15 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें आधा दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल पांच से छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


