डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव पर निजी हमला बोला। रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि केटीआर ने अपनी बहन को इसलिए पार्टी से बाहर निकाला है क्योंकि वह उन्हें पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहते थे।
सीएम रेवंत रेड्डी ने यह बात अपने विधानसभा क्षेत्र कोडांगल में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों की एक बैठक में कही।