जागरण संवाददाता, कानपुर। कारोबार भले ही अब कंप्यूटर और डिजिटल साफ्टवेयर पर सिमट गया हो, लेकिन दीपावली पर नए बही-खाते की पूजा की परंपरा आज भी व्यापारियों के बीच कायम है। व्यापारी इसे केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि नए कारोबारी वर्ष की शुभ शुरुआत का प्रतीक मानते हैं।
रविवार को कानपुर कपड़ा कमेटी के कार्यालय में बही-खाता पूजन हुआ। कपड़ा बाजार में यह परंपरा आज भी बरकरार है और गुजरात व महाराष्ट्र से आए व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में इसका विशेष आयोजन होता है। रविवार को दोपहर तीन बजे के बाद बही - खाता पूजन किया गया।