विनीत कुमार, गाजियाबाद। साउथ साइड जीटी रोड इंडस्ट्रियल में फोम बनाने की फैक्ट्री में रविवार शाम को आग लग गई। फैक्ट्री में फोम, गत्ते एवं अन्य सामान में तेजी से आग फैली। सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियों को रवाना किया गया। मौके पर आग ओर काबू पा लिया गया है।