जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार स्थित गली शीश महल में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान ढहने के हादसे में रविवार को एक और शव बरामद किया गया। अब तक कुल सात लोगों के शवों को निकाला जा चुका है।
वहीं, शनिवार को मलबे से दो श्रमिकों के शव बरामद हुए थे। लगातार तीसरे दिन चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शव मिलने के बाद हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।