हेमंत बिष्ट, अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्षों में अल्मोड़ा जनपद ने विकास के कई पड़ाव पार किए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और पर्यटन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुईं।
मेडिकल कालेज, आईएसबीटी, हेलीपैड और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, फ्रूट क्राफ्ट सेंटर जैसी सौगातों ने जनपद की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगाई। इसके बावजूद पलायन, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और बदहाल बुनियादी ढांचा आज भी जनपद के विकास की राह में बड़ी चुनौती बने हुए हैं।