National
चमोली में थराली फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, दो लोग बचाए गए
संवाद सहयोगी जागरण, गोपेश्वर। ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान में भीषण आग लगने की सूचना फायर सर्विस यूनिट थराली को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और बिन
लेखक Devendra rawat97K पढ़े गए

संवाद सहयोगी जागरण, गोपेश्वर। ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान में भीषण आग लगने की सूचना फायर सर्विस यूनिट थराली को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और बिना समय गंवाए मोटर फायर इंजन से होज रील फैलाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
तेजी से फैल रही आग पर फायर कर्मियों ने सूझबूझ, साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह से काबू पाया। अग्निकांड के दौरान दुकान के अंदर फंसे दो व्यक्तियों अदालत शाह एवं अनीश कुमार को फायर सर्विस के जवानों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


