संवाद सूत्र, धारचूला। आदि कैलास और ओम पर्वत दर्शन करने वालों की संख्या इस बार 70 हजार के पार हो चुकी है। हांलाकि दीपावली के चलते विगत दो दिनों से दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या पचास से कम रही है।
दीपावली के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। आदि कैलास मंदिर के कपाट गुरुवार को बंद हो चुके हैं। अलबत्ता प्रशासन द्वारा अभी यात्रा बंद करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।