National
रोडवेज के पास बसें कम, दीपावली पर निजी बसों ने मचाई लूट... हल्द्वानी से दिल्ली के लिए एक सीट पर वसूले 5000
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रोडवेज के पास सुविधाजनक बसों (वोल्वो-एसी) की कमी के कारण निजी बसों को लेकर यात्रियों की दिलचस्पी बढ़ रही है। लेकिन दीपावली पर घर लौटने के लिए इन्हें रोडवेज से पांच गुना ज्यादा किराया चुकाना पड
लेखक Govind Singh83K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रोडवेज के पास सुविधाजनक बसों (वोल्वो-एसी) की कमी के कारण निजी बसों को लेकर यात्रियों की दिलचस्पी बढ़ रही है। लेकिन दीपावली पर घर लौटने के लिए इन्हें रोडवेज से पांच गुना ज्यादा किराया चुकाना पड़ गया।
शनिवार को निजी बसों में प्रति सीट 2200 तक किराया वसूला गया। जबकि रविवार दोपहर को एसी-केबिन और शौचालय सुविधा वाली गाड़ी में एक सीट का 4999 रुपये किराया रखा गया है। खास बात यह है कि आनलाइन बुकिंग के माध्यम से एडवांस में सभी सीटें पैक भी हो गईं।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


