जागरण संवाददाता, मथुरा। फरह स्थित दीनदयाल धाम में अंत्योदय एवं एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला-2026’ के अंतर्गत आयोजित विराट किसान एवं युवा सम्मेलन को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन करते हुए उनके विचारों और सिद्धांतों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कहा कि उनके विचारों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।