National
आखिर कौन है जेनी? जिसने उत्तराखंड की सियासत में मचाई हलचल.. बेटे के लिए मांग रही न्याय
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल लाने वाले चर्चित ''जेनी प्रकरण'' की मुख्य पात्र जेनी (इन्द्राणी देवड़ी) असम की रहने वाली एक महिला है। जो करीब 23 साल पहले (साल 2002-2003 में) देहरादून आई थीं। वर्तमा
लेखक Vikas Gusain118K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल लाने वाले चर्चित ''जेनी प्रकरण'' की मुख्य पात्र जेनी (इन्द्राणी देवड़ी) असम की रहने वाली एक महिला है। जो करीब 23 साल पहले (साल 2002-2003 में) देहरादून आई थीं। वर्तमान में वह असम में अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रही हैं। जेनी का कहना है कि उनका एक बेटा है, जिसे वह पिता का नाम दिलाने के लिए न्याय की मांग कर रही हैं।
जेनी ने बताया, वह अक्टूबर, 2002 में माडलिंग में करियर बनाने के लिए देहरादून आई थीं। उस समय उनकी उम्र महज 16 से 17 साल के बीच थी। देहरादून आने के बाद जब उन्हें माडलिंग का काम नहीं मिला, तो उन्होंने अपनी आजीविका चलाने के लिए देहरादून में प्रिंस चौक स्थित एक एसटीडी बूथ पर काम किया।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


