संवाद सहयोगी, राई (सोनीपत)। सोनीपत में कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने चार मंजिला इस फैक्ट्री को पूरी तरह से अपनी चपेट में लिया हुआ है। दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फैक्ट्री में स्टील के बर्तन बनते हैं।
जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि कुंडली में दिल्ली सीमा के निकट स्थित स्टील के बर्तन बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई है।