National
हिमाचल विजिलेंस की शराब ठेकों पर दबिश, बेची जा रही थी चंडीगढ़ और पंजाब की शराब; 611 बोतल बरामद
जागरण संवाददाता, बीबीएन। हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सोलन जिले के मंधाला और कालूझिंडा स्थित शराब ठेकों पर दबिश दी
लेखक Digital Desk166K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बीबीएन। हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सोलन जिले के मंधाला और कालूझिंडा स्थित शराब ठेकों पर दबिश दी। इस दौरान चंडीगढ़ और पंजाब में बिकने वाली शराब की 611 बोतलें और 41 बीयर कैन बरामद किए गए। दोनों मामलों में ठेका मालिक और सेल्समैन के खिलाफ दो अलग-अलग एफआइआर दर्ज की गई हैं।
मंधाला में पकड़ी खेप
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


