जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। दीपावली मनाने के लिए देशभर से सैलानी पर्यटन नगरी ऋषिकेश में पहुंचने शुरू हो गए हैं। पिछले दो दिन से ऋषिकेश व मुनिकीरेती में कई राज्यों के वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। वहीं, मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मण झूला में प्रमुख होटल की बुकिंग चल रही है।
कैंपिंग की भी खासी मांग देखने को मिल रही है। पर्यटकों की दीपावली को खास बनाने के लिए होटल-कैंपों में भी विशेष आयोजन की तैयारी है। दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक है। खरीदारी को भीड़ उमड़ रही है।