डिजिटल डेस्क, नागपुर। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि दुनिया की सभी समस्याएं दूसरों के प्रति अपनत्व की भावना नहीं होने के कारण पैदा होती हैं। उन्होंने इस भावना को विकसित करने पर जोर दिया कि सब हमारे हैं।
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि अपनत्व की भावना पूरी दुनिया को जोड़ती है। उसकी समस्याओं को पहचानने और उनका समाधान खोजने में मदद करती है।