National
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी उर्वरक की तस्करी, पांच नेपाली नागरिक हिरासत में
संवादसूत्र, लखीमपुर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 70वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीमा पार नेपाल ले जाई जा रही चार बोरी यूरिया, तीन बोरी डीएपी खाद,
लेखक Vikas Sahay46K पढ़े गए
-1794123700800.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवादसूत्र, लखीमपुर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 70वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीमा पार नेपाल ले जाई जा रही चार बोरी यूरिया, तीन बोरी डीएपी खाद, एक बोरी गेहूं और पांच साइकिलें जब्त की गई हैं। मौके से पांच नेपाली नागरिकों को भी पकड़ा गया है।
कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में एसएसबी की डी समवाय, बीओपी बेहिन्वाकुआं की टीम ने सूचना के आधार पर शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे कार्रवाई की। सीमा स्तंभ संख्या 680/13 और 681 के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 10 मीटर भारत की ओर यह सामान नेपाल ले जाया जा रहा था। जवानों ने घेराबंदी कर सामान और पांचों व्यक्तियों को पकड़ लिया।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


