National
हरिद्वार में रेडियो कॉलर लगाने के दौरान हाथी की मौत, हृदय रोग बना कारण
जागरण संवाददाता हरिद्वार। आबादी से हाथी की दूरी बनाने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की कोशिश आखिरकार उसी के लिए जानलेवा साबित हो गई। जिस हाथी को रेडियो कालर पहनाकर उसकी निगरानी करने की तैयारी थी, वह बेहोशी की दवा का असर
लेखक Shailendra Prasad85K पढ़े गए
-1794125307012.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता हरिद्वार। आबादी से हाथी की दूरी बनाने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की कोशिश आखिरकार उसी के लिए जानलेवा साबित हो गई। जिस हाथी को रेडियो कालर पहनाकर उसकी निगरानी करने की तैयारी थी, वह बेहोशी की दवा का असर भी नहीं झेल सका।
करीब 55 वर्षीय हाथी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम में उसके हृदय में गंभीर विकार सामने आए हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि अत्यधिक उम्र के इस हाथी को बेहोश करने से पहले उसके स्वास्थ्य और हृदय की स्थिति का पर्याप्त आकलन किया गया था।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


