National
हिमाचल सरकार की पशु मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, 5410 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी का मिल सकता है लाभ
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना (एमएमएपीवाई) के तहत पंचायतों में तैनात पशु चिकित्सा सहायकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की तैयारी है। पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले इन कर्मचारियों
लेखक Yadvinder Sharma167K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना (एमएमएपीवाई) के तहत पंचायतों में तैनात पशु चिकित्सा सहायकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की तैयारी है। पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले इन कर्मचारियों का मासिक मानदेय 7,500 रुपये से बढ़ाकर 12,910 रुपये करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। यानी इनके मानदेय में 5,410 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
पशुपालन निदेशालय ने इस संबंध में प्रधान सचिव पशुपालन को प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति मांगी है। जिससे प्रदेश में सेवाएं प्रदान करने वाले पशु मित्रों को लाभ मिलेगा।
पशुपालन निदेशालय ने इस संबंध में प्रधान सचिव पशुपालन को प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति मांगी है। जिससे प्रदेश में सेवाएं प्रदान करने वाले पशु मित्रों को लाभ मिलेगा।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


