डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर गैस चैंबर में तब्दील हो गई है। घने स्मॉग की चादर ने पूरे शहर को ढक लिया है और सांस लेना मुश्किल हो गया है। दीवाली आज है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब से गंभीर श्रेणी के बीच बना हुआ है। जिसके और गंभीर होने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का औसत AQI 364 से 369 के बीच दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। कई निगरानी केंद्रों पर यह 400 के पार पहुंच गया।