National
कांग्रेस को मिले चंदे में 75 फीसदी की भारी गिरावट, 3 साल में सबसे कम 131 करोड़ रुपये
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को 2025-26 में 20,000 रुपये से अधिक के चंदे में भारी गिरावट देखने को मिली है। पार्टी को इस अवधि में कुल 130.7 करोड़ रुपये का योगदान मिला, जो 2024-25 के 517.4 करोड़ रुपये का महज एक-
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को 2025-26 में 20,000 रुपये से अधिक के चंदे में भारी गिरावट देखने को मिली है। पार्टी को इस अवधि में कुल 130.7 करोड़ रुपये का योगदान मिला, जो 2024-25 के 517.4 करोड़ रुपये का महज एक-चौथाई है। यह आंकड़ा पिछले तीन साल में सबसे कम है।
चुनाव आयोग को सौंपी गई कांग्रेस की 2025-26 की योगदान रिपोर्ट के अनुसार, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने कुल चंदे का 19 प्रतिशत हिस्सा दिया। पिछले साल 2024-25 में इसी ट्रस्ट का योगदान 41.8 प्रतिशत था।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


