National
स्वाति-विशाखा नक्षत्र में होगी गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर को कायस्थ समाज करेगा अपने अराध्य की पूजा
जागरण संवाददाता, पटना। दीपोत्सव के उल्लास के बीच अब गोवर्धन पूजा, अन्नकूट और भाई दूज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि की उपस्थिति में 9 नवंबर सोमवार को स्वाति और विशाखा नक्षत्र तथा सौभाग्य योग में
लेखक Prabhat Ranjan134K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। दीपोत्सव के उल्लास के बीच अब गोवर्धन पूजा, अन्नकूट और भाई दूज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि की उपस्थिति में 9 नवंबर सोमवार को स्वाति और विशाखा नक्षत्र तथा सौभाग्य योग में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा।
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा करने की परंपरा है। वहीं, 11 नवंबर बुधवार को कार्तिक शुक्ल उदय कालिक द्वितीया तिथि में भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन कायस्थ समाज के लोग अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करेंगे।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


