जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली पर अपनों के बीच पहुंचने की चाहत विमान यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रही है। महानगरों से रांची आने के लिए यात्रियों को हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।
आठ नवंबर की यात्रा के लिए दिल्ली से रांची आने का अधिकतम आनलाइन प्रदर्शित किराया 42,367 रुपये तक सामने आया है। हालांकि, यह किराया सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों के संयुक्त विकल्पों में शामिल है।