National
दीपावली पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस नोट कर लें पूजा का यह सही समय
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली रविवार को है। श्री गणेश और महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल और स्थिर लग्न का मुहूर्त श्रेष्ठ रहेगा। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि घरों में महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल शाम 5:1
लेखक Jitendra Kumar Upadhyay133K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली रविवार को है। श्री गणेश और महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल और स्थिर लग्न का मुहूर्त श्रेष्ठ रहेगा। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि घरों में महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल शाम 5:19 से 7:56 बजे तक रहेगा। वहीं वृषभ लग्न शाम 5:42 से 7:39 बजे तक है। इस दौरान विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन करना शुभ रहेगा।
उन्होंने बताया कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और कार्यालयों में दिन में पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:28 से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा। इसके अलावा कुंभ लग्न दोपहर 1:19 से 2:39 बजे तक है। ईष्ट साधना और सिद्धि के लिए सिंह लग्न रात 12:12 से 2:27 बजे तक रहेगा।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


