National
खीरी हिंसा के गवाह ने सुरक्षा लौटाने की मांग की, पुलिसकर्मी पर धमकी का आरोप
संवादसूत्र, जागरण, लखीमपुर। खीरी हिंसा के गवाह पवन कश्यप ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर नशे में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा वापस लेने की मांग की है। इस
लेखक Avneesh Shukla152K पढ़े गए

संवादसूत्र, जागरण, लखीमपुर। खीरी हिंसा के गवाह पवन कश्यप ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर नशे में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में एसपी को संबोधित शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी को सौंपा गया।
पवन के अनुसार, गत दिवस हरिद्वार से लौटते समय सुरक्षाकर्मी रवि कुमार से उनका विवाद हुआ। आरोप है कि शाम को शराब पीकर आए सुरक्षाकर्मी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


