जागरण संवाददाता, बागपत। विश्व में हर वर्ष आठ नवंबर को अंतरराष्ट्रीय रेडियोलाजी दिवस (International Radiology Day) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मकसद पेट की बीमारियों से ग्रस्त लोगों को जांच का बेहतर लाभ मिल सके, लेकिन जिले में रेडियोलाॅजिस्ट की कमी के कारण लोगों को प्राइवेट की ओर दौड़ना पड़ता है। 16 लाख की आबादी पर स्वास्थ्य विभाग के पास केवल एक रेडियोलाॅजिस्ट है।