National
बदायूं के रामलीला मेले में खिलौने के दाम पर विवाद, चाकू गोदकर युवक की हत्या; भाजपा विधायक का रिश्तेदार गंभीर
जागरण संवाददाता, बदायूं। दातागंज के रामलीला मेले में शनिवार रात खिलौने के दाम को लेकर हुई बहस में दुकानदार वारिस व उसके पिता रईस ने खून बहा दिया। उसने स्थानीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के रिश्तेदार ऋतिक व उसके दोस्त
लेखक Digital Desk66K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बदायूं। दातागंज के रामलीला मेले में शनिवार रात खिलौने के दाम को लेकर हुई बहस में दुकानदार वारिस व उसके पिता रईस ने खून बहा दिया। उसने स्थानीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के रिश्तेदार ऋतिक व उसके दोस्त रोहित को चाकू से गोद दिया। इसमें रोहित की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ऋतिक का बरेली के श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कालेज में उपचार कराया जा रहा है। देर रात रईस को गिरफ्तार कर लिया गया।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


