डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि 1992 में अयोध्या में ढांचा ध्वंस होने के बाद वह रो पड़ी थीं।
ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' को दिए साक्षात्कार में सोनिया की इस टिप्पणी पर भाजपा ने तुरंत पलटवार किया। पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस टिप्पणी से पता चलता है कि कांग्रेस और सोनिया के दिल में बाबर पहले भी था और आज भी है।
10 नवंबर को अपने संस्मरण 'बिलांगिंग : अ जर्नी आफ लव' के विमोचन से पहले दिए ब्रिटिश अखबार को दिए साक्षात्कार में सोनिया ने विवादित ढांचा ध्वंस की घटना को याद करते हुए कहा कि उनको तभी समझ आ गया था कि उस पंथनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी, जिसे बनाने के लिए महात्मा गांधी, नेहरू और उनके साथियों ने संघर्ष किया था।