डिजिटल डेस्क, अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के बोक्सानगर के आशाबाड़ी गांव में दो नवंबर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हुए हमले और सर्विस राइफल लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
इस हिंसा के सिलसिले में मुख्य आरोपित महिला हसीना अख्तर, उसके बेटे रबीउल हुसैन और महबुल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही, इस मामले में अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।