जागरण संवाददाता लखनऊ। नगर निगम में ई नगर सेवा का शुभारंभ हो गया। फिलहाल अभी ई नगर सेवा पर हाउस टैक्स ही जमा होगा। दूसरे चरण में जलकर, सीवर कर और नामांतरण प्रक्रिया को शामिल किया जाएगा। शासन ने अभी तक चल रहे एनआइसी (नेशनल इनफार्मेशन सेंटर) के साफ्टवेयर को बंद करने को कहा था।
नगर आयुक्तों, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी को भेजे आदेश में कहा गया था कि निकाय अलग से आनलाइन प्रापर्टी टैक्स के साफ्टवेयर को बंद कर दें और संबंधित अभिलेख, डाटा, सेवा संबंधी सूचनाएं ई नगर सेवा पोर्टल एकीकृत प्रणाली से संचालित की जाएं।