National
झज्जर में तेल के टैंकर फटने से बड़ा हादसा, तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल; एम्स के आईसीयू में भर्ती
संवाद सूत्र, झज्जर। क्षेत्र के गांव गुभाना स्थित हाट मिक्स प्लांट में रात को तेल का टैंकर फटने से झुलसे तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को गंभीर हालत में पहले सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां से बेहतर
लेखक Mukesh Kumar183K पढ़े गए
-1794075621728.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सूत्र, झज्जर। क्षेत्र के गांव गुभाना स्थित हाट मिक्स प्लांट में रात को तेल का टैंकर फटने से झुलसे तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को गंभीर हालत में पहले सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां से बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया।
फिलहाल, एम्स के आइसीयू में उन्हें भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। बिहार के सहरसा निवासी नितिश पुत्र विजय की हालत सबसे नाजुक बताई जा रही है। घायलों में नेपाल निवासी नवीन पुत्र सिवाना और एक 17 वर्षीय किशोर भी शामिल हैं।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


