अनिमेष पाल, जगदलपुर। कभी बस्तर के जंगलों में धमाके की आवाज गूंजते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता था। दीपावली पर पटाखे फोड़ना भी लोगों को डराता था।
बच्चों की आतिशबाजी पर पहरा रहता और तेज आवाज सुनकर बड़ों को माओवादियों के हमले की आशंका होती थी। 31 मार्च 2026 को माओवादी हिंसा के अंत की घोषणा के बाद हालात बदल रहे हैं।
बस्तर में डर का अंत