जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। जनसंघ के जमाने से लेकर भाजपा को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी के 100वे साल में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें आडवाणी के स्वास्थ्य व दीर्घायु होने के लिए हवन किया जाएगा।