डिजिटल डेस्क, पुणे। मृदंगम वादक 54 वर्षीय श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह पुणे में दीवाली के एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
कर्नाटक संगीत शैली के जाने-माने ताल-वादक दीवाली पहाट कार्यक्रम में लगभग एक घंटे से प्रस्तुति दे रहे थे, तभी वे अचानक मंच पर गिर पड़े।वहां मौजूद कई डाक्टरों ने उनकी मदद करने की कोशिश की।