National
मधुपुर स्टेशन पर ट्रॉली बैग से निकला 25 किलो गांजा, ओडिशा का युवक गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर)। मधुपुर आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से 25 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपित को आरपीएफ ने जीआरपी के हवाले कर दिया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 12.50 ल
लेखक Ajay Kumar Tiwari166K पढ़े गए

संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर)। मधुपुर आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से 25 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपित को आरपीएफ ने जीआरपी के हवाले कर दिया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 12.50 लाख रुपये आंकी गई है। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान ओडिशा के नयागढ़ जिले के दाभाकर गांव निवासी चंदन पुष्टि के रूप में की गई है। बताया गया कि आरोपित ओडिशा से गांजा लेकर मधुपुर पहुंचा था। यहां से किसी ट्रेन के माध्यम से रुड़की जाने की तैयारी में था। उसके पास से मधुपुर से रुड़की तक का रेल टिकट भी बरामद किया गया है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


