National
भोपाल में घर की आग बुझाकर लौट रहे थे तीन भाई, रात के अंधेरे में कुएं में गिरी कार; पेड़ के सहारे बची जान
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सड़क पर सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी कार सवार तीन भाइयों के लिए जानलेवा साबित होते-होते रह गई। ट्रक की लाइट सीधे आंखों पर पड़ते ही कार चालक का संतुलन बिगड़ा और कार सड़क किनारे खेत में बने खुले कु
लेखक Digital Desk101K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सड़क पर सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी कार सवार तीन भाइयों के लिए जानलेवा साबित होते-होते रह गई। ट्रक की लाइट सीधे आंखों पर पड़ते ही कार चालक का संतुलन बिगड़ा और कार सड़क किनारे खेत में बने खुले कुएं में जा समाई। कार में सवार तीनों भाई पानी में डूबने लगे, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि कुएं के भीतर एक पेड़ मौजूद था। तीनों ने उसी का सहारा लिया और तैरकर किसी तरह बाहर निकल आए। हादसा ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के निपानिया जाट-कनेरा रोड पर हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


