National
गाजियाबाद में नंबर मांगने का विरोध करने पर युवती के घर में घुसकर हमला, रॉड से फोड़ा सिर
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में शनिवार को सरेराह युवती से दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके घर में घुसकर मारपीट कर दी। युवती का राड मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़िता की
लेखक Digital Desk145K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में शनिवार को सरेराह युवती से दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके घर में घुसकर मारपीट कर दी। युवती का राड मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर नंदग्राम थाने में शनिवार शाम दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पीड़िता की मां के मुताबिक शनिवार को उनकी बेटी दुकान से घरेलू सामान लेने जा रही थी। रास्ते में गोलू और वाशु नाम के दो युवकों ने उसे पीछे से आवाज देकर मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ अश्लील और अभद्र टिप्पणियां कीं। युवती ने इसका विरोध किया तो वाशु ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। जबकि गोलू ने उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


