National
योजनाओं में वोटर कार्ड की अनिवार्यता पर सपा का हमला, अखिलेश बोले- क्या तीन करोड़ लोगों को नहीं मिलेगा स्कीमों का लाभ?
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आधार कार्ड की जगह मतदाता पहचान पत्र को अनिवार्य करने के बयान को मुद्दा बनाने की कोशिश में जुट गई है।
लेखक Dilip Sharma144K पढ़े गए
-1794070186699.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आधार कार्ड की जगह मतदाता पहचान पत्र को अनिवार्य करने के बयान को मुद्दा बनाने की कोशिश में जुट गई है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री ये भी साफ कर दें कि क्या अब बच्चों को ‘मिड-डे मील’ का खाना नहीं परोसा जाएगा क्योंकि वो तो वयस्क नहीं हुए हैं तो फिर उनका वोटर आईडी या एपिक नंबर कहां से आएगा? ये तो लाभार्थी योजना ही है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


