National
17 बार चालान, 1.81 लाख का शमन शुल्क बकाया, फिर भी बिहार से दिल्ली तक फर्राटा भरती रही 3 लोगों की जान लेने वाली बस
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। एक साल में जिस बस का 17 बार चालान हुआ, ओवरटेक करने के दौरान वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में भिड़ गई। कुशीनगर के पटहेरवा में हुए जबरदस्त हादसे में चार वर्षीय बच्ची और दो यात्रियों की मौत ह
लेखक Digital Desk42K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। एक साल में जिस बस का 17 बार चालान हुआ, ओवरटेक करने के दौरान वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में भिड़ गई। कुशीनगर के पटहेरवा में हुए जबरदस्त हादसे में चार वर्षीय बच्ची और दो यात्रियों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हैं। दिल्ली से बिहार जा रही बस की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि उसका बायां हिस्सा आगे से मध्य तक क्षतिग्रस्त हो गया।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


