डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। त्योहारों की खरीदारी और घर जाने वाले लोगों की भारी भीड़ के कारण नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर आज भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और लोग घंटों से ट्रैफिक में फंसे हुए हैं।