जेएनएन, ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने दुष्कर्म के कारण गर्भवती हुई 14 वर्षीय नाबालिग को 26 सप्ताह एक दिन का गर्भ चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति दी है। मामले की सुनवाई के लिए शनिवार को दीपावली की छुट्टी के बावजूद कोर्ट खोला गया।
जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के ने कमलाराजा अस्पताल और जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन को अनुभवी डॉक्टरों की टीम बनाकर प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया। शिवपुरी जिले के इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने हाई कोर्ट से दिशा-निर्देश मांगे थे।