National
शिक्षकों के धरने पर हिमाचल सरकार सख्त, संघ के 14 पदाधिकारियों को नोटिस जारी; धर्मशाला रैली रद करने का आदेश
राज्य ब्यूरो, शिमला। शिक्षा निदेशालय के बाहर 105 दिन से क्रमिक अनशन कर रहे प्राथमिक शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई का आदेश जारी किया है। स्कूल कांप्लेक्स व्यवस्था के विरोध में आंदोलन कर रहे शिक्षकों को विभाग ने शिम
लेखक Anil Thakur88K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, शिमला। शिक्षा निदेशालय के बाहर 105 दिन से क्रमिक अनशन कर रहे प्राथमिक शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई का आदेश जारी किया है। स्कूल कांप्लेक्स व्यवस्था के विरोध में आंदोलन कर रहे शिक्षकों को विभाग ने शिमला में चल रहे क्रमिक अनशन को तत्काल खत्म करने और 15 नवंबर को धर्मशाला में प्रस्तावित रैली रद करने के निर्देश दिए हैं।
विभाग ने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा, महासचिव रजनीश कौशिक समेत 14 पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि आदेशों के उल्लंघन पर बिना दूसरा नोटिस दिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)