हैदर अली, मुंगेर। घर में जलते दीये, बच्चों की खिलखिलाहट और अपनों के साथ त्योहार मनाने की खुशी। दिवाली पर हर किसी की चाहत होती है कि वह परिवार के बीच रहकर खुशियां बांटे, लेकिन खाकी वर्दी पहनकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वालों की दिवाली दूसरों से अलग होती है।
जब शहर रोशनी से जगमगाता है, तब वे सड़कों पर मुस्तैद रहकर लोगों की खुशियों की पहरेदारी करते हैं। ऐसी ही कहानी बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूबी कांत कच्छप की है, जिनकी बीते 12 वर्षों से दीपावली परिवार से दूर ड्यूटी में गुजर रही है।