National
पंजाब के फगवाड़ा में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल
संवाद सूत्र, फगवाड़ा। बुलाराए चौक पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। मृतका की पहचान नवजोत कौर पत्नी अजय कुमार निवासी आनंदपुरा, थाना टिब्बा, लुधियाना के रूप में हुई है। थाना सदर फगवाड़ा पुल
लेखक Amit Orhi159K पढ़े गए
-1794054603778.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा। बुलाराए चौक पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। मृतका की पहचान नवजोत कौर पत्नी अजय कुमार निवासी आनंदपुरा, थाना टिब्बा, लुधियाना के रूप में हुई है। थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने घायल अजय कुमार पुत्र जोगराज निवासी आनंदपुरा, थाना टिब्बा, जिला लुधियाना के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में अजय कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी नवजोत के साथ दवा लेने के लिए घर से निकले थे। दवा लेकर लौटते समय जब वे बुलाराए चौक से मुड़ रहे थे, तभी पीछे से आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


