National
बिल्हौर में नानामऊ रोड पर भीषण हादसा, भाजपा झंडा लगी फार्च्यूनर की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
संवाद सहयोगी, बिल्हौर(कानपुर)। नानामऊ रोड पर ददिखा गांव के पास भाजपा का झंडा लगी तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार की टक्कर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां परीक्षण क
लेखक Arun Pandey32K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, बिल्हौर(कानपुर)। नानामऊ रोड पर ददिखा गांव के पास भाजपा का झंडा लगी तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार की टक्कर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद फार्च्यूनर सवार लोग क्षतिग्रस्त गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए।
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी 27 वर्षीय रजनीश कटियार पुत्र स्व. विद्यासागर अपने गांव निवासी दोस्त 35 वर्षीय उपेंद्र पुत्र उमाशंकर मिश्रा के साथ शनिवार दोपहर बाइक से बिल्हौर की ओर आ रहे थे। बाइक उपेंद्र चला रहे थे। नानामऊ रोड पर ददिखा गांव के पास बांगरमऊ की ओर जा रही भाजपा का झंडा लगी तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


