संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवक की मौत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
एएसआइ सुखचैन सिंह के अनुसार सुरजीत सिंह निवासी गांव दीप सिंह वाला (फरीदकोट) ने बताया कि बेटा रशनप्रीत सिंह गुरुहरसहाय के गुदडढ़ंडी रोड स्थित नियारा पेट्रोल पंप पर काम करता था।
पंप से घर जाते समय बस्ती केसर वाली के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।