संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। गंगा खादर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में दस नवंबर से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा। जबकि मेले में दुकानदारों एवं झूले आदि का कार्य करने वाले लोगों को आगमन कई दिन पूर्व से शुरू हो चुका है। इसी के साथ अब मेले में दिनोंदिन श्रद्धालुओं, दुकानदारों धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के लोगों का आगमन बढ़ता जाएगा।
गढ़मुक्तेश्वर गंगा किनारे लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में अब धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने अपने शिविर आदि लगाने शुरू कर दिए हैं। मेले के लिए बनाई जाने वाली अस्थाई पुलिस लाइन बनकर तैयार हो चुकी है।