National
देहरादून में त्योहारों पर उमड़ी भीड़, पूर्वांचल के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन, बरेली के लिए दो अतिरिक्त बसें संचालित, जानें इनका समय
जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून से दीपावली, भाई दूज, छठ त्योहार के लिए घर जाने वाले यात्रियों से ट्रेन और बसें पैक होकर रवाना हुई। रेलवे ने मुजफ्फरपुर के लिए दो ट्रेनें संचालित की। दोपहर 1:45 बजे 16 कोच की विशेष ट्रे
लेखक Jaideep Jhinkwan152K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून से दीपावली, भाई दूज, छठ त्योहार के लिए घर जाने वाले यात्रियों से ट्रेन
और बसें पैक होकर रवाना हुई। रेलवे ने मुजफ्फरपुर के लिए दो ट्रेनें संचालित की। दोपहर 1:45 बजे 16 कोच की विशेष ट्रेन का संचालन किया गया।
और बसें पैक होकर रवाना हुई। रेलवे ने मुजफ्फरपुर के लिए दो ट्रेनें संचालित की। दोपहर 1:45 बजे 16 कोच की विशेष ट्रेन का संचालन किया गया।
जबकि शनिवार को मुजफ्फरपुर के लिए संचालित की जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस को निर्धारित समय दोपहर 3:15 बजे रवाना किया गया। उधर उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) ने बरेली के लिए पांच बसें संचालित की। जबकि सामान्य दिनों में तीन बसें संचालित की जाती है।
शनिवार को रेलवे स्टेशन पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ गई। विशेष ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर -5 पर लगते ही रेलवे पुलिस और जीआरपी पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। जनरल कोच में सीट पर बैठने के लिए यात्रियों ने तमाम हथकंडे अपनाए।

-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)