जागरण संवाददाता, पंचकूला। दीवाली के मौके पर चंडीगढ़ से हरियाणा में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। पंचकूला पुलिस ने कार का पीछा कर दो तस्करों को दबोचा है। दोनों कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। गाड़ी से 27 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल फोर्ड ईको स्पोर्ट्स गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
क्राइम ब्रांच-3 को सूचना मिली थी कि पंचकूला सेक्टर-23 के डंपिंग ग्राउंड से रामगढ़ की तरफ फोर्ड ईको स्पोर्ट्स गाड़ी में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने डंपिंग ग्राउंड के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।