National
दीपावली से पहले ही हवा हुई खराब, आगरा में आवास विकास कालोनी सबसे अधिक प्रदूषित
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) मानीटरिंग स्टेशनों पर मध्यम स्थिति में रहा। शहर में सबसे अधिक प्रदूषित आवास विकास कालोनी रही, जहां एक्यूआइ 187 रहा। हवा में अति सूक्ष्म कणों और धूल
लेखक Nirlosh Kumar106K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) मानीटरिंग स्टेशनों पर मध्यम स्थिति में रहा। शहर में सबसे अधिक प्रदूषित आवास विकास कालोनी रही, जहां एक्यूआइ 187 रहा। हवा में अति सूक्ष्म कणों और धूल कणों की मात्रा बढ़ी हुई रही। इससे शहरवासियों विशेषकर बुज़ुर्गाें व मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हवा में धूल कणों (पीएम10) और अति सूक्ष्म कणों (पीएम2.5) की मात्रा बढ़ी होने की वजह शहर में निर्माण कार्यों में धूल शमन के मानकों का उचित इंतजाम नहीं किया जाना है। सड़कें खोदकर छोड़े जाने से वाहनों के गुजरने पर धूल के गुबार उठ रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को एक्यूआइ मध्यम स्थिति में 173 रहा, जो शुक्रवार के एक्यूआइ 186 से कम था।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


