स्वाति भाटिया, नोएडा। दीपावली के त्योहार पर घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए फूल-मालाओं की मांग बढ़ गई है। ऐसे में छोटी दीपावली पर बाजारों में गेंदे के फूलों की माला से लेकर अशोक के पत्तों की माला की खूब बिक्री की मांग तेजी से हो रही है। लेकिन इनके दाम में सेक्टरों के हिसाब से बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।
शहर के अलग-अलग बाजारों में एक जैसी फूल माला कहीं 30 रुपये तो कहीं 120 रुपये तक में बेची जा रही है। अशोक के पत्तों की माला के दाम भी 30 से 120 रुपये तक पहुंच गए हैं। ऐसे में त्योहार की खरीदारी करने निकले लोगों को एक ही सामान के लिए अलग-अलग कीमत चुकानी पड़ रही है।